Monday, March 9, 2015

                                                               रूम पार्टनर के नाम

आज के इस भाग दौड़ भरी ज़िन्दगी में कॉम्पटीशन का बोल बाला है ऐसे में पैसा कमाना और अच्छी  जॉब प्राप्त करना मुश्किल होता जा रहा है|और फिर काम चलाऊ सैलरी में से फैमली के लिए बचत करना किसी बड़े चेलेन्ज से कम नहीं| इसी के चलते हमारे लिए खाने-पीने और रहने-सहने आदि का बंदोबस्त कम खर्च पर करना अनिवार्य हो जाता है| मंहगे रूम रेन्ट और प्रतिदिन खाना बनाने की झंझट की वजह से हमको पार्टनर के साथ रहना पड़ता है|दिन भर काम करने या शाम को कॉलेज से लौटने के बाद हर कोई सुकून, शांति और संतुष्टि के कुछ लम्हात जीना चाहता है जिसको क्रियात्मक (अमली) बनाने में रूम पार्टनर और वातावरण की भूमिका सबसे अहम होती है| इसीलिए लोगों को ऐसे पार्टनर की तलाश होती है जो रूम के वातावरण को घर का माहौल अर्जित(फराहम) कर सके| यही वजह है कि हर किसी को एक अच्छा रूम पार्टनर बनने का प्रयास करना चाहिए| अब सवाल यह है कि किसी रूम का वातावरण अच्छा   कैसे हो??? तो आइये मैं इसका जवाब आप को प्रदान करता हूँ :-
·         सबसे पहली बात किसी के साथ रहने के लिए ज़रूरी है की आप सहनशीलता (तहम्मुल) और सहिष्णुता (बुर्दबारी) से काम लेना जानते हों|
·         जितने भी लोग आप के साथ रहते हों उनके दिलों में मोहब्बत के जज़्बात हों|
·         सभी लोग ज़िम्मेदारी के एहसास को समझें क्योंकि एक की गैर ज़िम्मेदारी से दोसरों को तकलीफ हो सकती है|
·         हर कोई क़ुरबानी देना जानता हो| इस से हमारे दिलों में सदभावना की आग खुद ब खुद चिराग़ पा हो जाती है|
·       अगर कोई बुरा है तो उसकी बुराई करने के बजाय अपने काम से उसको प्रभावित करने की कोशिश करें या उसे उसकी गलती पर आगाह करने के बाद उसे उसका सही हल बता दें क्योंकि बार-बार किसी की बुराई करने से वह आप की नज़र में कभी अच्छा हो ही नहीं सकता|
·         हर किसी में आगे बढ़ कर काम करने का ज़ज्बा होना चाहिए|
·         हर किसी के दोस्त को अपना दोस्त समझें| अगर उस में कोई कमी हो तो उसका मज़ाक न उड़ायें|
·         अगर किसी रूम पार्टनर में प्राकृतिक तौर पर कोई कमी हो तो उसको मुद्दा ना बनायें बल्कि एक दोस्त समझकर उसको उस से दूर करने की तरकीब तैयार करें|
·         सभी के बीच दोस्ती का रिश्ता होना चाहिए|

      

No comments:

Post a Comment